ज़रा सोचिये, आप अपने
पार्टनर के साथ कमरे में बैठे हो और बादलों का एक झुंड आपके कमरे आ जाये, सोचिये
आप अपने कमरे की बालकनी में खड़े हो और आप के चरों तरफ नीले पहाड़ हो, आपके ठीक
सामने पहाड़ो के ही बीच बादलों की सफ़ेद झील हो| ये खुबसुरत नज़ारा आपको ज़मीन से 90 किलोमीटर
ऊपर “मुन्नार” में देखने को मिलेगा| कोयम्बटूर से शुरू होने वाला ये रास्ता आपको
पहाड़ की उस उचाई तक ले जायेगा जंहा से बादल भी आपके नीचे हो जायेगा|
केरला में ज़मीन से 90 किलोमीटर स्थित ये
छोटा सा हिल स्टेशन “मिनी शिमला” के नाम से भी जाना जाता है| कोयम्बटूर स्टेशन से
आप अपनी पर्सनल गाड़ी करके भी मुन्नार पहुच सकते है| वैसे तो ये हिल स्टेशन खुद में
ही इतना खुबसुरत है की उसके सामने कुछ भी नहीं मगर इसके रस्ते में पड़ने वाले कुछ
स्पॉट आपको यंहा दुबारा आने पर मजबूर कर देंगे|
यंहा के
रास्तों में पड़ने वाले झरने की गति और वेग इतना तेज़ होता है की आप इसे लगातार देख
नहीं सकते| झरने का पानी दूध जैसा सफ़ेद होता है| ये झरने आपके इतने करीब होते है
की अगर आप चाहे तो इसमें एक quick bath भी ले सकते है| सड़क
के किनारे ही बने छोटे-छोटे रेस्तरां, नारियल और पाइनएप्पल की दुकाने इस जगह में चार चाँद लगा देती है| मुन्नार के रस्ते में दूर-दूर तक फैले पहाड़ों पर
चाय की पत्तियों ने पूरे पहाड़ को ढक रखा है| दूर से देखने पर ऐसा लगता है मनो पुरे
पहाड़ों ने हरे रंग की चादर ओढ़ रखी हो| यंहा के गोल-गोल रास्तों की ये हरियाली काफी
फिल्मों में भी दर्शाई जा चुकी है|
सोचिये, की आप अपनी गाड़ी में बैठे हो
और आप के ठीक सामने बादलों का एक झुण्ड दिखाई दे, फिर आपकी गाड़ी अचानक से उन्ही
बादलों के बीच से होता हुआ गुज़रे| कार की खिड़की से आप हाथ निकलकर उन बादलों को
अपनी मुट्ठी में भर ले| यकीनन आपको ये किसी फिल्म का दृश्य लग रहा होगा मगर यकीं
मानिये अगर आप मुन्नार के रस्ते में है तो आप “बादलों को अपनी मुट्ठी में भर सकते
है|” मुन्नार के इन्ही रास्तों मे आप हाथी की सवारी का भी आनन्द उठा सकते है| यंहा
के हाथी भी मलयालम भाषा समझते है| आपने दुनिया में अजीबो-गरीब तरह के मसाज़ सुने
होंगे उन्ही में से एक मसाज़ मुन्नार के इन रास्तों पर किया जाता है| इस मसाज़ में
आपका पैर एक बड़े से शीशे के जार में डाल देते है जो लगभग पानी से पूरा भरा हुआ
होता है| इसके बाद उसी जार में 300-400 छोटी-छोटी मछलियाँ डाल दी जाती है| वो
मछलियाँ बार-बार आपके पैरों को छूकर गुज़रती है| वंहा के लोग बताते है की इस मसाज़
से आपके हाथ और पैरों को काफी आराम पहुंचता है और आप एकदम रिलैक्स हो जाते है|
केरल के मसाले पूरे
विश्वभर में जाने जाते है| खाना कैसा भी हो इटेलियन,
जैप्निज़, या इंडियन हर खाने की जान होता है मसाला| केरल के मसाले ऑल ओवर वर्ल्ड
सप्लाई किये जाते है| इन मसलों के सबसे ज्यादा गार्डन मुन्नार में ही पाए जाते है|
मुन्नार में सिर्फ रास्तों पे ही इतनी सारी दार्शनिक चीज़े है की आप यंहा एक बार
ज़रूर आना चाहेंगे| इसी के अलावा मुन्नार में कुछ और भी स्पॉट है जो बेहद खुबसुरत
और अतुल्य है:
The Echo Point:
1
अगर आपको अपनी आवाज़
बिना रिकोर्डिंग के नैचुरल तरीके से सुननी है तो मुन्नार स्थित ये Eco Point आपको ये मौका देता है| यंहा आप एक बार ज़रा ऊँचा
बोलिए और आवाज़ गूंज कर वापिस आपके कानों में सुनाई देती है| सबसे ज़रूरी बात यंहा
की ये है की ऐसा नज़ारा शायद आपको भारत के किसी भी और कोने में नहीं देखने को
मिलेगा| ये Eco Point एक झील और जंगलों को मिलाकर बना है तथा इस झील के
पानी का रंग एक दम हरा है| झील के हरे रंग का सच क्या है ये तो किसी को नहीं पता
लेकिन यंहा के वाशिंदों से बात करने पर पता चलता है की झील काफी गहरी और खतरनाक
जानवरों से भरी है|
See Point:
आमतौर पर अन्य
जितने भी सी पॉइंट होते है वंहा टूरिस्टों और दुकानदारों का काफी शोर होता है|
लेकिन मुन्नार में बना ये पॉइंट शोर-शराबे और प्रदुषण से दूर है| छोटी सी झील ले
किनारे बैठ कर आप अपने ठीक सामने वाले पहाड़ों पर असंख्य हरियाली देख सकते है| झील
के शांत पानी और आस पास के साफ माहौल को देखकर आप की थकन और चिन्ता सब ख़त्म हों
जएगी| अगर आप अपने पार्टनर के साथ और टाइम बिताना चाहते है तो इस झील में चलने
वाली स्टीमर पर बैठकर आप खुद स्टीमर चला सकते है|



No comments:
Post a Comment